दिल का टुकड़ा, बड़ा शैतान
तेरी मुस्कान में बसी है मेरी जान
तू ही है मेरे दिल की सबसे प्यारी पहचान
बेटा तू है मेरे लिए बहुत खास
तेरे साथ अनोखा होता है एहसास
तेरी पहली आवाज मेरी आंखों में नम आंसू लाई
खुशी के उन लम्हों में मेरी पूरी दुनिया समाई
दिल का टुकड़ा है तू
लेकिन है बड़ा शैतान
बेटा तू ही है मेरी जिंदगी
लेकिन करता है मुझे बहुत परेशान मेरा बेटा मेरा गुरूर है
मेरे बेचैन दिल का सुकून है
तेरा मेरा रिश्ता जहां में सबसे निराला है
सब रिश्ते में यह रिश्ता सबसे प्यारा है
घुटनों से रेंगता रेंगता जब तू पैरों पर खड़ा हो गया
मेरी ममता की छांव में न जाने तू बड़ा हो गया
तू मिला तो पाया नया प्यार
मेरा बेटा है मेरा पूरा संसार
खुद से मेरी यही दुआ है
मेरे बेटे को मिली खुशियांअपार
फोटो
आशा अग्रवाल
निवासी-चौमु
