-एस पी फतेहाबाद सिद्धांत जैन आइपीएस से आरोपियों के खिलाफ एस सी एस टी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने का किया अनुरोध
विजय रंगा (ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। जाखल कस्बे के दलित समाज के एक दम्पति के साथ जाखल के ही एक धनाढ्य व्यक्ति ने मजदूरी मांगने पर मारपीट करने व सार्वजनिक तौर पर जातिसूचक गालियां निकालने पर न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। शिकायत कर्ता के अनुसार सुरताराम धाणक पुत्र काशी राम निवासी जाखल व उसकी पत्नी पालो जब अपनी मजदूरी के रूपये मांगने गांव के ही धनाढ्य व्यक्ति के पास गये तो, उक्त व्यक्ति व उसके पुत्र ने सुरजाराम व उसकी पत्नी पालो के साथ मारपीट की तथा उसकी पत्नी पालो के कपड़े तक फाड़ डाले तथा वहां आरोपीयों के घर के बाहर ही सार्वजनिक तौर पर मौजूद भीड़ के सामने जातिसूचक गालियां दीं और अपमानित किया तथा मजदूरी मांगने पर देख लेने की भी धमकी दी जिस पर स्थानीय पुलिस थाना जाखल व उच्च अधिकारियों को शिकायत के बावजूद शिकायत कर्ता की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर आज टोहाना समाधान शिविर में न्याय कुछ उम्मीद लेकर आए और न्याय के लिए गुहार लगाई। भीम आर्मी लीगल विंग के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा टोहाना ने भी इस मौके पर प्रशासन से मांग की है कि आरोपीयों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्यवाही नहीं होने पर भीम आर्मी धरना प्रदर्शन करेगी तथा मिनी सचिवालय परिसर टोहाना परिसर में डीएसपी टोहाना कार्यालय के बाहर धरना देगी। शिकायत कर्ता सुरता राम ने आरोप लगाया कि शिकायत पर एक पखवाड़े के बाद भी स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं करने पर अंदाज लगाया जा सकता है कि हरियाणा सरकार व पुलिस प्रशासन अनुसूचित जाति समाज की शिकायतों को किस प्रकार अनसुना करते हैं। डीजीपी हरियाणा को ट्वीट कर शीघ्र आरोपीयों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Az888bet1, eh? The name sounds promising. Anyone had any luck on here? I’m thinking of giving it a try and seeing if I can win big! Join me? az888bet1