भीम प्रज्ञा न्यूज़.मण्डावा। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस आज डॉ. अम्बेडकर भवन में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन तथा आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मोज़ास सरपंच व मेघवाल समाज संघ अध्यक्ष मण्डावा मुकेश झाझड़िया ने अपने विचार व्यक्त किए। उनके साथ सुभाष सेवदा (प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ), महेंद्र सी.आई., अजय वर्मा नुआ (भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष मण्डावा) आदि ने भी बाबा साहेब के योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें नथमल चोपड़ा (भीम आर्मी महासचिव शहर मण्डावा), जगदीश महरिया, पिंटू काला पटवारी, विनोद बगड़ी, अमित मीणा (अम्बेडकर सेवा समिति अध्यक्ष बाजीसर), विक्की महरिया, दिनेश काला, हरदयाल काला, परमेश्वरलाल, राकेश कुमार, विजय, नवीन नुआ और अभय शामिल थे। सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
