रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना।
नीमराना थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। माजरी कलां के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक कार की टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
नीमराना थाने के हेड कांस्टेबल जगदेव यादव ने बताया कि हादसे में कार चालक सुखपाल सिंह (42) पुत्र रामानंद अहीर, निवासी कोथल कलां थाना सदर महेंद्रगढ़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नीमराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने पर नियमानुसार जांच की जाएगी। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू रूप से बहाल कर दिया।
