भीम प्रज्ञा न्यूज़ खेतड़ी।
खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित माता केशरी देवी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय राजोता,खेतड़ी में बी.एड द्वितीय वर्ष शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रशिक्षणार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सुनिल कुमार सैनी ने प्रशिक्षणार्थियों को अपने शब्दों से लाभान्वित करते हुए कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा देना, रूचि बढ़ाना, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान देना, सामाजिक कौशल (टीमवर्क, संचार) विकसित करना और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है, ताकि कक्षा की सैद्धांतिक शिक्षा को वास्तविक दुनिया से जोड़कर सीखने के अनुभव को गहरा और स्थायी बनाया जा सके। कार्यक्रम में शिशराम आल्हा,रविंद्र आल्हा, महेंद्र सिंह,सुनील कुमार ,धुलेश मीणा, कैलाश चंद्र, मंजू शेखावत,अनिता जांगिड़ , अनिता देवी,प्रियंका सक्सेना, ओम प्रकाश,मदन सैनी, मामचंद ,महेश सैन आदि स्टाफ सदस्यों के साथ महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
