रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना।
नीमराना उपखंड के- ग्राम माधोसिंह पुरा के हिमांशु सैनी का आईआईटी में सलेक्शन होने पर ग्रामवासियों द्वारा एवं मैट्रिक्स एकैडमी सीकर द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमांशु सैनी ने अपना सफलता का श्रेय अपने पिताजी किरोड़ी सैनी, माताजी आरती सैनी एवं गुरुजनों को दिया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने हिमांशु सैनी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राधेश्याम सैनी, अमीलाल सैनी, कैलाश सैनी, बिरेंदर सैनी, जसराम सैनी, लालाराम हलवाई, बबलू, सुरेश, एडवोकेट धर्मवीर सिंह पूर्व सरपंच, एडवोकेट रविंद्र सांमरिया, महावीर चर्खिया, संजय कुमार यादव, विजय सैनी, बलराम सैनी, महेश सैनी, अशोक सैनी, भारत सोनी, सतीश सैनी आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंच संचालन एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी कांग्रेस नगर अध्यक्ष नीमराना ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने हिमांशु सैनी के आईआईटी में सलेक्शन पर खुशी जताई और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
