रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना।
नीमराना, मानवाधिकार दिवस पर नीमराना में मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा पर केंद्रित एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को नीमराना के एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता और संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे।
संगोष्ठी में वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट वीर सिंह यादव, एडवोकेट प्रमोद यादव, एडवोकेट अशोक आर्य, एडवोकेट मुकेश निर्मल ने मानवाधिकारों की महत्ता, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की रोकथाम तथा समाज में सुरक्षा के माहौल को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने मानवाधिकार दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवाधिकार सिर्फ कानून नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है, जिसे सुरक्षित रखना समाज की साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में महिला वक्ताओं ने आत्मरक्षा, जागरूकता और कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए उपस्थित महिलाओं को सशक्त बनने का संदेश दिया। आयोजकों की ओर से मानवाधिकार संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन संगीता जोशी मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट अध्यक्ष MP, ममता हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ने किया। बाबूलाल सोनी पूर्व सरपंच घीलौट राष्ट्रीय संयोजक मानवाधिकार अधिकार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, ट्रस्टी चंद्रपाल शर्मा, ममता झिंगावन जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़, के द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर हेमलता शर्मा, विजय गोस्वामी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कविंदर सिंह राष्ट्रीय सलाहकार, बाबूलाल– राष्ट्रीय संयोजक, मगन सिंह, विजय भूकल – स्टेट प्रेसीडेंट हरियाणा, संगीता जोशी – स्टेट प्रेसीडेंट मध्य प्रदेश, जितेन्द्र शर्मा – स्टेट प्रेसीडेंट मध्य प्रदेश, कपिल स्टेट प्रेसीडेंट युवा मोर्चा, मोना शर्मा – प्रदेश उपाध्यक्ष एमपी सहित काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
