भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वार्षिक ग्रुप शिविर का मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने आकस्मिक निरीक्षण किया। शिविर में पहुंचने पर स्काउट गाइड परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्काउट्स एवं गाइड्स को संबोधित करते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन बनाए रखते हुए निरंतर आगे बढ़ना चाहिए तथा जहां भी अवसर मिले उसका सदुपयोग कर सुयोग्य नागरिकता के गुण विकसित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड गतिविधियों के माध्यम से बालक बालिकाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक शिक्षा विभाग अशोक जांगिड़ ने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन ही जीवन का आधार है। स्काउट गाइड के माध्यम से बालक बालिकाओं को व्यावहारिक ज्ञान मिलता है जिससे वे भविष्य में अच्छे नागरिक बनते हैं।
एससी एसटी स्काउट गाइड्स को वितरित की गई यूनिफॉर्म
सी ओ स्काउट महेश कालावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेश मील एवं सहायक निदेशक शिक्षा अशोक जांगिड़ के सानिध्य में जिले के 130 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के स्काउट गाइड्स को यूनिफॉर्म वितरित की गई। शिक्षा अधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीब तबके के विद्यार्थियों को स्काउट गाइड से जोड़ने के लिए आर्थिक सहायता एवं संबलन प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सी ओ गाइड प्रियंका खीचड़ ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में रामदेव सिंह गढ़वाल, महेश कुमार, विजेता कुमारी नेहरा, मनीषा सैनी, दिनेश कुमार अमरचंद सहित अनेक स्काउट गाइड पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Downloaded the batpkrgameapk and it’s not bad for mobile poker. Graphics are okay, and the gameplay is smooth enough. Could use a bit more variety in tournaments, but overall it’s a decent way to kill some time. batpkrgameapk