रजत विजय रंगा,
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। स्थानीय मॉडल के एम स्कूल टोहाना में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के छठे दिन एक भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों के भीतर टीम भावना, अनुशासन और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रिंसिपल रणधीर सिंह पूनिया ध्वजारोहण कर की। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, “खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में हार-जीत को समान रूप से स्वीकार करने और निरंतर प्रयास करने की सीख भी देते हैं। NSS के माध्यम से छात्र समाज सेवा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व का भी सर्वांगीण विकास कर रहे हैं।”
*सेवकों का विशेष योगदान*
शिविर के इन स्वयंसेवकों ने पूरी प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की और प्रबंधन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। प्रतियोगिता के दौरान रस्साकशी, दौड़ (100 मीटर और 200 मीटर), और लंबी कूद जैसे खेलों का आयोजन किया गया।मैदान “NSS ज़िंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।
प्रतियोगिता के अंत में को प्रिंसिपल और प्रोग्राम ऑफिसर द्वारा राष्ट्रगान और स्वयंसेवक को जलपान के साथ हुआ। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व प्रिंसिपल रणधीर पूनियां, ए0एन0 बहुगुणा, तरसेम कुमार, संदीप पूनिया, सतपाल नैन, अमन पूनिया, नीति मेहता, अनिल, धर्मवीर सिंह और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
