भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोहिनी देवी गोयनका गर्ल्स बीएड कॉलेज में बुधवार से खेलकूद व सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
प्राचार्य डॉ राकेश कुमार ने बताया कि 11 से 17 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस सप्ताह में प्रथम तीन दिन अंतर -परिषदीय एथलेटिक्स व क्रीड़ा प्रतियोगिताएं तथा अंतिम तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा समारोह के मुख्य अतिथि मदनलाल ढाका, प्रधानाचार्य, गोयनका सीनियर सेकेंडरी स्कूल थे जिन्होंने अपने उद्बोधन में छात्र अध्यापिकाओं को अध्ययन के साथ-साथ खेलने एवं शारीरिक व्यायाम करने हेतु प्रेरित किया तथा खेलों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से खेलने का आह्वान किया। खेलकूद प्रभारी ने बताया कि पहले दिन आयोजित प्रतियोगिता में नींबू चम्मच दौड़ में वर्षा सैनी प्रथम,भावना सैनी द्वितीय तथा जसोदा चौहान तृतीय स्थान पर रही।कबड्डी में सावित्री बाई फुले टीम ने सुनीता विलियम्स टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि गार्गी टीम ने लक्ष्मीबाई टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।100 व 200 मीटर दौड़ तथा डिस्क थ्रो की अंतर्-परिषदीय प्रतियेगिता हुई जिनका फाइनल गुरुवार को होगा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई।
मैजिक शो आज बगङिया स्कूल मे, जादुगर आंचल दिखायेगी हैरतअंगेज कारनामे
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। जादू की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर युवा जादूगर आंचल 12 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे लक्ष्मणगढ़ में अपने जादुई प्रदर्शन से लोगों को रोमांचित करने बगड़िया स्कूल आ रही हैं । इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयो, संस्थाओं से विद्यार्थी व अन्य लोग जादू का कमाल देखने बगड़िया स्कूल पहुंचेगें। आंचल ने अब तक देश के कई राज्यों के साथ विदेश में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। कार्यवाहक प्राचार्य दिनकर प्रसाद पुजारी ने बताया की न्यूनतम दर पर टिकिट काउण्टर बनाये गये है। जिनमें बगड़िया बाल विद्या निकेतन , गोयनका क्रिएशन सहित पांच स्थान तय किए गए हैं।
