भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। प्रवासियों के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर सेठों की कोठी से बैरास जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास लक्षमनगढ का अवलोकन किया तथा छात्रावास की योजना, निर्माण कार्य व संचालन व्यवस्था से प्रभावित होते हुए कहा कि लक्ष्मणगढ़ जैसे छोटे से शहर में बच्चों के भविष्य निर्माण व कैरियर के लिए छात्रावास की इस तरह की शानदार व्यवस्था बड़े बड़े शहरों में भी देखने को नहीं मिलती उन्होंने कहा वर्तमान परिपेक्ष्य में बच्चों के लिए की जा रही व्यवस्था, लाइब्रेरी, निर्माण व योजना की प्रशंसा की तथा काफिले तारीफ करार देते हुए छात्रावास निर्माण समिति लक्षमनगढ का धन्यवाद दिया। युवा उद्यमी कन्हैया लाल सैनी व श्रीमती पूनम सैनी के नेतृत्व में आएं प्रतिनिधि मंडल में मुम्बई के उधोगपति व्यवसायी शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल में अनिल देवड़ा, अजय सिंघानिया, रविन्द्र मित्तल, निमेश गुप्ता, शीतल सिंघानिया, सीमा मित्तल,सुधा देवड़ा, नेहा गुप्ता आदि थे। इससे पहले प्रतिनिधि मंडल ने सालासर बालाजी, खाटूश्यामजी, राणी शक्ति झुंझुनूं के दर्शन किए तथा श्री श्रद्धा नाथजी के आश्रम में जाकर समाधि के धोक लगाकर मंगल कामना की इस दौरान प्रतिनिधि मंडल विजय रघुनाथ, बिदावद के मंदिर पहुंच भगवान राघवेन्द्र के दर्शन किए तथा मंदिर महंत दिलीपदास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया प्रतिनिधि मंडल ने छात्रावास स्थित मंदिर में दर्शन कर मंगल कामना की। इससे पूर्व छात्रावास पहुंचने पर प्रतिनिधि मंडल का छात्रावास के पदाधिकारियों व विधार्थियों ने स्वागत किया। छात्रावास समिति की ओर से मनोज राकसिया, बाबूलाल सैनी के नेतृत्व में पदाधिकारी व विधार्थियों ने स्वागत करते हुए सैनी दम्पति को छात्रावास का प्रतिक चिन्ह भेंट कर प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया।
