भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं।
नगर परिषद झुंझुनूं में जिला परियोजना अधिकारी एवं रजिस्ट्रार जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन अधिकारी अरूण कुमार जाखड़ आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इस सिद्धांत पर कार्य करते है इसी परिप्रेक्ष्य में आज इन्होंने बसन्त पंचमी के उत्सव पर नर्मदा गेस्ट हाउस झुंझुनूं में स्वयं विवाह स्थल पर पहुंच कर विवाह प्रमाण पत्र जारी किया जिसे परिजनों एवं अतिथियों को बेहद खुशी हुई।
जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है और हमारी कोशिश होती है की प्रत्येक व्यक्ति को यह दस्तावेज आसानी से प्राप्त हो इसके लिए हम काफी प्रचार प्रसार भी करवाते हैं।

