भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़।राजमाता त्रैलोक्य राज्य लक्ष्मी देवी की 36वीं पुण्य तिथि रविवार को सीकर में मनाई गई। राजकुमार हरदयाल सिंह त्रैलोक्य राज्य लक्ष्मी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर सिविल लाइंस स्थित श्री भवन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सर्व समाज के गणमान्यजनों ने प्रार्थना सभा आयोजित कर उनकी तस्वीर के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ट्रस्ट के मंत्री पवन मोदी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजमाता त्रैलोक्य राज्य लक्ष्मी देवी का जीवन हमेशा समाजसेवा, त्याग, समर्पण और समाज के उत्थान के प्रति समर्पित रहा। कहा कि वे राजपरिवार से होते हुए भी हमेशा सादगीपूर्ण जीवन में रही। कहा कि उनकी सोच थी कि हमेशा जरूरतमंद व्यक्ति की मदद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजमाता की इसी सोच को साकार करते हुए उनके द्वारा 1989 में स्थापित ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाती है, विधवा महिलाओं को मासिक पेंशन, विद्यार्थियों को छात्रवृति, गरीब बीमार को आर्थिक सहायता और पिछड़े हुए लोगों को आर्थिक मदद दी जा रही है। प्रार्थना सभा को अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए राजमाता त्रैलोक्य राज्य लक्ष्मी देवी को ममता की मूर्ति बताते हुए उनके जीवन काल में उनके जाने के बाद किए जा रहे समाजहित के कार्यों का उल्लेख किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रार्थना सभा का संचालन इतिहासकार महावीर पुरोहित ने किया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अनाथ आश्रम में अन्नदान किया गया। माधव सेवा समिति को दवाईयों के लिए 31 हजार रूपये का चैक भी दिया गया।इस दौरान पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़, राजवीर सिंह शेखावत, दयाल सिंह शेखावत, सीकर फाउंडेशन के जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल, अजीत कुमार भार्गव, रामसिंह पिपराली, राजकुमार जोशी, अनिल तोदी, सुल्तान सिंह शेखावत, ओमप्रकाश कामदार, डॉ. राजपाल सिंह, गोविंदराम सैनी, विक्रम सिंह अनोखू, शौयब गौड़, भंवर सिंह शेखावत, पवन अग्रवाल, मोहनसिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह सरवड़ी, सुधीर कुमार गर्ग, सुरेंद्र सिंह छापोली, सांवरमल सैनी, नंदकिशोर काबरा, वैद्य उमेश त्रिवेदी, बलबीर सिंह डाबी, पुखराज सिंह दुजोद, नरेंद्र सिंह रोरू आदि मौजूद रहे।
