भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना।
रामप्रसाद बोहरा पब्लिक स्कूल झांझा (बुहाना) में गणित विषय एवं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गणित से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक व रचनात्मक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान रघुवीर सिंह बोहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणित जीवन का आधार है और तर्कशक्ति व समस्या समाधान की क्षमता को विकसित करता है। उन्होंने गणित को दैनिक जीवन से जोड़कर पढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में निर्देशक अजय कुमार, डॉ. जितेन्द्र यादव, गौतम यादव, साक्षी यादव, नीतू चौधरी, सोनू यादव, सुभाष कुमार, सत्यवीर सिंह यादव, राकेश जांगीड, प्रदीप शर्मा, सुनीता गजराज, हरजीत सिंह, के.बी. श्रीवास्तव, सत्यम शर्मा, जयवीर कादयान, शकुंतला यादव, प्रीतिका शेखावत सहित विद्यालय का स्टाफ एवं परिजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मुबारक अली ने गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गणित सीखने के सरल नियम बताए। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले समस्त स्टाफ एवं उपस्थित परिजनों का आभार व्यक्त किया।
