भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। जयपुर में 15 जनवरी को 78वां सेना दिवस समारोह में लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 37 निवासी केदारमल कुमावत की पुत्री नेहा कुमावत प्रतिभाग करेगी। श्री भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी इकाई की सार्जेंट नेहा कुमावत परेड में शामिल होकर अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास को प्रदर्शित करते हुए राष्ट्रीय गौरव का हिस्सा बनेगी। नेहा ने कड़ी मेहनत और कठिन चयन प्रक्रिया से गुजर कर यह उपलब्धि पाई हैं। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार, परिजनों, गुरुजनों एंव समाज के प्रबुद्ध जनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए नेहा को बधाई दी है।

Looking new interface for 188Bet. They always are the best! Time to enjoy with taiapp188bet: taiapp188bet