छटी बार लगातार विधायक व कैबिनेट मंत्री हैं बिहार सरकार में
लक्ष्मणगढ़ में जबरदस्त उत्सव का माहौल, वरिष्ठ भाजपा नेता लखोटिया ने दी बधाई
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। बिहार भाजपा अध्यक्ष पद पर लक्षमनगढ के मूल निवासी व बिहार विधानसभा में लगातार छ बार विधायक एवं बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय सरावगी को नियुक्त किया गया है। सराहनीय के बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बिहार भाजपा खुशी का माहोल है वहीं लक्षमनगढ में जश्न मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए लक्षमनगढ शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता व संजय सरावगी के बड़े भाई जयप्रकाश सरावगी ने बताया की संजय दरभंगा से लगातार छटवी बार विधायक हैं एवं केबिनेट मंत्री हैं तथा सोमवार को उन्हें बिहार भाजपा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।संजय सरावगी की नियुक्ति पर सरावगी परिवार, भाजपा परिवार सहित नगर में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि संजय सरावगी ने एमकॉम और एमबीए की पढ़ाई की है। वह छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ गए। शुरुआत में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हिस्सा रहे। 1995 में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली, इसके बाद दरभंगा नगर निगम से पार्षद रहें, उनकी मेहनत व जनता से जुड़ाव देखते हुए भाजपा ने मार्च 2005 में सबसे पहले टिकट दिया जिस पर इन्होंने भारी मतों से विजयश्री प्राप्त की तथा वर्तमान में 2025 में बीजेपी के टिकट पर दरभंगा सदर से विधायक चुने गए, 2018 में उन्हें विधानसभा की प्राकलन समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था एवं हाल ही इस वर्ष की शुरुआत में केबिनेट मंत्री बनाया गया। संजय सरावगी के बारे में यह कहा जाता है वह अपने कार्यकर्ता एवं जनता के हर बुलावे पर उनके बीच पहुंच जाते हैं, केबिनेट मंत्री बनने के बाद भी यही सिलसिला जारी जिसकी वजह से वह आम कार्यकर्ताओं में बहुत लोकप्रिय है,इन्होंने दरभंगा में एयरपोर्ट, एम्स जैसी अनेक सुविधाओं को धरातल पर उतार जनता को साथ में जोड़ा है। संजय सरावगी के बिहार भाजपा अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता श्री कुमार लखोटिया ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है तथा राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि श्री कुमार लखोटिया ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान संजय सरावगी के समर्थन में व्यापक प्रचार प्रसार दरभंगा विधानसभा क्षेत्र में किया था।

1cassino has a pretty clean layout, easy to navigate. Found a couple of games I hadn’t seen before, which was cool. Give it a look at 1cassino.