शेखावाटी अंचल के संत- महात्माओं का होगा संगम, शंकुतला वाटिका में शिव उपासक डॉ स्वामी मुक्तानंद पुरी जी महाराज करेंगे कथा का वाचन
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। धार्मिक, सांस्कृतिक, सेवा व परोपकार के क्षेत्र में लक्षमनगढ में मौके बे मौके नया इतिहास लिखा जाता है । इसी तरह का एक और धार्मिक, आस्था, श्रद्धा व भक्ति का लक्षमनगढ में एक और नया इतिहास लिखा जाएगा। और यह अवसर होगा लक्षमनगढ नागरिक परिषद की ओर से 25 से 30 दिसंबर तक यहां शंकुतला वाटिका में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा का, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से शाम 5.30 तक नियमित रूप से शिव उपासक डॉ स्वामी मुक्तानंद पुरी जी महाराज के मुखारविंद से कथा की अमृत वर्षा होगी। इस दौरान शेखावाटी अंचल के संत महात्माओं का समागम होगा तो बड़ी संख्या में प्रवासी, महिला पुरुष श्रद्धालु भक्त मौजूद रहेंगे। कथा से पूर्व श्री रघुनाथ जी के बड़े मंदिर से 1100 महिलाओं की कलश यात्रा निकाली जाएगी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेंगी। कथा की तैयारी, व्यवस्था, प्रचार प्रसार, जनसंपर्क के परिषद की तीनों इकाईयों के पदाधिकारी सदस्य जूटे हुए हैं।

BetwinnerCD? Alright! Heard good things about their odds. Gotta check ’em out! Maybe I’ll finally win big this time. Fingers crossed! Check out betwinnercd