लोक सेवा ज्ञान मंदिर की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम में बोले शिक्षाविद डॉ नाथावत -मानव सेवा व परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरित की।तोदी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नगेंद्र सिंह नाथावत, ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, ट्रस्ट संरक्षक सुभाष जोशी, दीनदयाल जोशी, विश्व हिंदू परिषद से रतन सिंह बगड़ी, वार्ड पार्षद चांद खां, लक्षमनगढ पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक महेश स्वामी, रणवीर सिंह, न्यू टैगोर पब्लिक स्कूल के निदेशक महेंद्र घासोलिया आतिथ्य में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में जरुरतमंद एवं बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। ट्रस्ट की ओर से व्यवसायी लक्खीप्रसाद बादुसरिया को ट्रस्ट की ओर से प्रशस्ति पत्र, श्रीमद्भागवत गीता, रामचरितमानस भेंट कर व ट्रस्ट का दुपट्टा पहनाकर विशेष स्वागत किया। इस अवसर पर श्यामसुंदर मुंदड़ा, भगवती प्रसाद जाजोदिया, रमेश ढण्ढ, रामावतार नाऊवाला, सुशील शर्मा बलारां, पवन कस्वां का ट्रस्ट का दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत किया। संचालन ट्रस्ट प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने किया । इस अवसर पर ट्रस्ट संरक्षक प्रकाश पासोरिया, गिरधारीलाल जाजोदिया, संजय जोशी, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रामपाल कुमावत, रमेश छिंछासवाले, सुरेंद्र गुर्जर, राजेश शर्मा,विजय कुमावत, रामप्रसाद कुमावत, विवेक तंवर, शशि प्रकाश कुमावत, महेश कुमावत सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्य जरुरतमंद लाभार्थी मौजूद थे ।
