भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा।
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, चिड़ावा के तत्वावधान में कच्ची बस्ती, रेलवे स्टेशन के पास जरूरतमंद लोगों के लिए रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सर्दी के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एम आर एस प्रनामी स्कूल, चिड़ावा के निदेशक अनिल दाधीच और उपखंड कार्यालय, चिड़ावा के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया ने अतिथियों का ट्रस्ट का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा ने ट्रस्ट द्वारा पिछले छह वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य दीपावली, रक्षाबंधन और होली जैसे बड़े त्योहार इन बस्तियों के लोगों के बीच आकर धूमधाम से मनाते हैं। इसके उपरांत, ट्रस्ट के सदस्यों ने बस्ती के लोगों के साथ मिलकर ट्रस्ट का गीत भी गाया।राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया ने अतिथियों के हाथों बस्ती के लोगों को कंबल वितरित करवाईं। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट ने हाल ही में 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर भी लगभग पैंतीस (35) कंबलों का वितरण किया था। मुख्य अतिथि कैलाश सिंह कविया और अनिल दाधीच ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे इस नेक कार्य की हृदय से सराहना की और कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य करना सभी के बस की बात नहीं होती। इस अवसर पर ट्रस्ट के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।
