भीम प्रज्ञा न्यूज़.सिंघाना।
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट सिंघाना द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर दूध महोत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय पांडे रहे अध्यक्षता महावीर यादव ठेकेदार ने की कार्यक्रम में अतिथियों ने राहगीरों को केसरिया दूध पिलाया गया ट्रस्ट प्रभारी नरेंद्र स्वामी ने बताया लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा शराब से नाता तोड़ो दूध से नाता जोड़ो के तहत नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दूध महोत्सव मनाया गया है जिसमें राहगीरों को यह संदेश दिया गया कि नव वर्ष के उपलक्ष में शराब को छोड़कर दूध से नाता जोड़ना चाहिए जिससे आने वाली संस्कृति को भी एक संदेश मिले साथ ही ट्रस्ट प्रभारी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा सनातन धर्म के त्योहारो पर भी समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिसमें विशेष कर दीपावली व होली पर झुग्गी झोपड़िया में रहने वाले परिवारों के साथ त्यौहार मनाते आए हैं तथा बरसात के मौसम में जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट भी बांटे जाते हैं ट्रस्ट का मुख्य कार्य है कि सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा विशेष कर दिव्यांग जनों की समस्याओं को सरकार के सम्मुख रखकर कार्य करवाना इस मौके पर मुन्ना राजोरा सुरेश बागड़ी संतोष सैनी सज्जन स्वामी राधेश्याम जांगिड़ नरेश राजोरा सब्बिर खान राजेश परवेन्दर् सत्यनारायण हेमंत सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।

Slot Ouro! Uma verdadeira mina de ouro. Tantas opções de slots que fico horas jogando. Gráficos incríveis e boa jogabilidade slot ouro.