भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। लोहिया स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एक प्रभावी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों, सावधानियों तथा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यादव ने बच्चों को समझाया कि सड़क पर चलते समय छोटे-छोटे नियम, जैसे- ज़ेबरा क्रॉसिंग का प्रयोग, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना, यातायात संकेतों का पालन करना—किस तरह बड़ी दुर्घटनाओं से उनकी सुरक्षा कर सकते हैं। कार्यक्रम की सफलता में स्कूल के निदेशक जगपाल सिंह यादव तथा चेयरमैन राम सिंह नेहरा रहे। दोनों ने मिलकर छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की प्रेरणा दी।
संगोष्ठी में नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा इंग्लिश मीडियम प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे और प्रधानाध्यापक प्रमिला झाझडिया ने संगोष्ठी के अंत में अतिथियों का धन्यवाद किया गया और छात्रों को सड़क सुरक्षा को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया गया। संगोष्ठी समष्टि में पूरणमल गजराज गुलजार खान, संदीप राव सुरेश यादव सुरेश भालोठिया, सहित समस्त स्टाफ ने भी यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ली |
