वार्ड 29 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत समारोह और बैठक सम्पन्न
“दिल्ली चलो वोट चोर गद्दी छोड़ो” अभियान के तहत हुआ आयोजन
सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। वार्ड 29 में बुधवार की सुबह पूर्व पार्षद प्रत्याशी श्रीराम पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत समारोह और राजनीतिक बैठक आयोजित की गई। यह आयोजन कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान “दिल्ली चलो वोट चोर गद्दी छोड़ो” के तहत किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में श्रीराम पंवार और कार्यकर्ताओं ने कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया जिसमें मुख्य रूप से ओमप्रकाश सेन अध्यक्ष जिला देहात कांग्रेस कमेटी ओबीसी बीकानेर मदन गोपाल मेघवाल शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा सुथार ओबीसी विभाग की शहर जिला अध्यक्ष सहित सहीराम सीगड़ पर्यावरण कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में वार्ड के स्थानीय मुद्दों संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
