रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे के वाल्मीकि मोहल्ले के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। माजरी खुर्द निवासी अनिल अपनी कार से पलावा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाल्मीकि मोहल्ले के समीप एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उन्होंने कार सड़क किनारे की ओर मोड़ी। ब्रेक लगाने पर सड़क पर फैले कीचड़ और फिसलन के कारण कार असंतुलित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार में अनिल के साथ एक महिला भी सवार थी। गनीमत रही कि दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस मार्ग पर नाले में पानी भरे रहने के कारण सड़क पर लगातार कीचड़ और फिसलन बनी रहती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले में भरे पानी के कारण वाहन चालकों को यह अंदाजा नहीं लग पाता कि सड़क के किनारे गहरे गड्ढे मौजूद हैं। इसी वजह से कई दोपहिया वाहन चालक और चौपहिया वाहन चालक पहले भी हादसों का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद समस्या के समाधान को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा अनदेखी की जा रही है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सड़क किनारे बने गड्ढों को भरवाया जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Just gave hackerslotpg a whirl! Not bad, decent graphics and a few lucky spins. Gonna check it out again later I think. hackerslotpg