भीम प्रज्ञा न्यूज़.पिलानी। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री) डॉ. अरुण चतुर्वेदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ का पिलानी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। चांदगोठी (राजगढ़) जाने के मार्ग पर पिलानी रुकने के दौरान राजेश दहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष पूनिया और पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में गुमान सिंह गरिंडा, देवेंद्र नुहंद्द, चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी और चिड़ावा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर भी मौजूद रहें। अभिनंदन करने वालों में पिलानी नगर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, डुलानिया मंडल अध्यक्ष होशियार शर्मा, नगर निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा और पंचायत राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक दलीप स्वामी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
