शाकंभरी रोड की समस्या को लेकर लंबे समय से चल रही थी मांग
भाजपा नेता कुबेर सिंह शेखावत के अथक प्रयासों से 21 करोड़ का बजट हुआ स्वीकृत
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी। उदयपुरवाटी से शाकंभरी माता तक सड़क निर्माण के लिए राजस्थान सरकार द्वारा 21 करोड रुपए की स्वीकृति मिल गई है। जिसको लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। उदयपुरवाटी से शाकंभरी माता तक गत कई वर्षों से सड़क की हालत बदतर हो रही है ,जो जगह-जगह टूटी हुई तथा जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए है जिसकी वजह से लोगों को उदयपुरवाटी से शाकंभरी जाने का वाहनों से 45 मिनट का समय लगता है। यदि सड़क का निर्माण होने पर मात्र 15 मिनट का समय लगेगा। उदयपुरवाटी से शाकंभरी तक सड़क बनाने को लेकर गत कई वर्षों से लोग मांग कर रहे हैं। वित्त मंत्री उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के उदयपुरवाटी आगमन पर तहसील के सामने पेट्रोल पंप पर स्वागत सम्मान समारोह के दौरान भाजपा नेता कुबेर सिंह शेखावत के नेतृत्व में लोगों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को उदयपुरवाटी से शाकंभरी माता तक सड़क की समस्या से अवगत करवाया था। उसे दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जल्दी ही सड़क निर्माण के लिए आश्वासन दिया था। भाजपा नेता कुबेर सिंह शेखावत ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जयपुर में आयोजित मंत्री दरबार में दिव्या कुमारी जी को शाकंभरी रोड के बजट व गुणवत्ता के विषय में दुबारा अवगत करवाया। इस संबंध में जल्द ही बजट स्वीकृत करने का आग्रह किया। वित्त विभाग द्वारा आज सड़क निर्माण के लिए 21 करोड रुपए का बजट जारी कर दिया गया। उदयपुरवाटी से शाकंभरी माता तक वित्त विभाग द्वारा 21 करोड़ की सड़क स्वीकृति मिलने पर आमजन में खुशी का माहौल है।
