भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन समाप्ति उपरांत अनेक देशों के राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर प्रमुख व उनके प्रतिनिधिमंडल ने अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) के जयपुर स्थित मुख्यालय का विजिट किया तथा टीम आरतिया से द्विपक्षीय व्यापार व निवेश संभावनाओं पर मंथन कर आपसी सहयोग को और प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई। नेशनल यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स की संस्थापक और राजस्थान फाउंडेशन न्यूयॉर्क चैप्टर प्रमुख पूर्णिमा वोरा ने कहा कि राजस्थान व अमेरिका के बीच व्यापार, उद्योग व सेवा क्षेत्र तीनों में बड़े अवसर हैं। अमेरिकी कंपनियों के लिए राजस्थान में निवेश संभावनाएं हैं, इस पर हैंड होल्डिंग की जा सकती हैं। उनका कहना था राजस्थान से कोई कारोबारी अमेरिका में काम करना चाहे, उसे उनका चैंबर संपूर्ण सहयोग देगा। इसी तरह टैक्सास अमेरिका स्थित राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर प्रमुख राज असावा, संदीप सिंह, अरूण मलिक व प्रवीण कुमार भी आये, उन्होंने आपसी सहयोग के जरिए क्या किया जा सकता है ।राजस्थान फाउंडेशन न्यूजीलैंड चैप्टर प्रमुख गुरूधारी रीमा शर्मा व उमेश शर्मा ने बताया कि न्यूजीलैंड ऊन व दूध उत्पादों का बड़ा उत्पादक है, इसी तरह राजस्थान से अनेक वस्तुओं का वहां निर्यात किया जा सकता है। न्यूजीलैंड हायर एजुकेशन का बड़ा डेस्टीनेशन है। सभी के लिए उनकी टीम पूरा सहयोग करने के लिए तत्पर है। जांबिया चैप्टर प्रमुख नरेंद्र भाटी ने कहा कि इस अफ्रीकन देश में खनिज व कृषि क्षेत्र अभी बहुत खुला है और राजस्थानी निवेशकों के लिए समुचित अवसर हैं।राजस्थान एसोसिएशन ऑफ केन्या के अध्यक्ष व फाउंडेशन चैप्टर प्रमुख डा. सोनवीर सिंह, निर्मला चौधरी, धर्मेंद्र व कुलदीप सिंह राठौड़ ने राजस्थान व केन्या के आपसी सहयोग से सृजित व्यवसायिक संभावनाओं पर चर्चा की और बताया किन किन वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार किया जा सकता है। सोनवीर सिंह ने केन्या में राजस्थान से आयात की व्यापकता के बारे में बताया। फाउंडेशन के यूगांडा चैप्टर प्रमुख मनीष कल्ला ने कहा कि वहां इकोनॉमी प्रोग्रेसिव फेज में है तथा भारत से आटो उपकरणों समेत अनेक उत्पादों का निर्यात किया जा सकता है। इसी कृषि भूमि की उपलब्धता के बारे में उन्होंने जानकारी दी व कहा कि ऐसा क्षेत्र है जिसमें अल्प निवेश से अधिक लाभ लिया जा सकता है।घाना स्थित राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर प्रमुख कनिका सुनीता राजपुरोहित ने बताया कि अफ्रीका इवेंट व संबंधित गतिविधियों के लिहाज से बहुत रिच है। राजस्थान व अफ़्रीकी देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। इसके अलावा राजस्थानी हस्तशिल्प के लिए अफ्रीकी देश बड़े बाजार हैं। साथ ही वहां की ईको टूरिज्म इकोनॉमी बहुत बढ़ रही है, इसका लाभ ले सकते हैं। टीम आरतिया की ओर से विष्णु भूत, कमल कंदोई आशीष सर्राफ, प्रेम बियाणी, ओ पी राजपुरोहित, कैलाश शर्मा, अजय गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, विष्णु गोयल व सुरेश बंसल ने आगंतुकों का दुपट्टा पहनाकर कर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Who doesn’t love a freebie? Giftcode79club seems to have a decent selection of codes available. I’d check back often though to keep fresh. If you like freebies, check it out: giftcode79club