डाॅ. पुरोहित ने विधार्थियों को कराया पंचमुद्रा अभ्यास, दी उपयोगी जानकारी
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। मानवीय मूल्य संधारण के निहितार्थ विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ इकाई लक्ष्मणगढ़ द्वारा सोमवार को शैक्षिक कार्यशाला श्रृंखला में एक नवीन कड़ी को जोड़ा गया। यहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 में विद्यार्थियों के लिए पंचतत्व विषय पर प्रयोजनमूलक कार्यशाला का आयोजन किया गया।विफा अध्यक्षा डॉ अर्चना पुरोहित ने कार्यशाला में विद्यार्थियों को पंचमुद्रा अभ्यास करवाया और पंचतत्वों की उपयोगी जानकारी प्रदान की तथा विद्यार्थी जीवन में समय के महत्व को समझने पर प्रकाश डाला।फाउण्डेशन की संरक्षिका आस्था शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के मानवीय मूल्यों के विकास के लिए ममता पारीक ने स्वदेशी वस्तुओं पर कुसुम लता पुजारी ने पुस्तक की उपयोगिता पर और प्रीति मुद्गल ने संस्कृति की रोचकता पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर श्रीमती सुलोचना शर्मा ,सरिता शर्मा ,सुमन खंडेलवाल, अंबिका शर्मा, फाल्गुनी पुजारी ने विद्यालय के स्टाफ श्रीमती विमला देवी ,अनिता कुमारी, सरिता , सुनीता सोनी, रेखा जांगिड़ , शारीरिक शिक्षक व राष्ट्रीय कोच महेंद्र बगड़िया का सम्मान किया। तथा फाउण्डेशन की ओर से मानवीय मूल्यों के विकास को बढ़ावा देने वाली पुस्तकें विद्यालयी स्टाफ को भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम आने पर छात्रा मानवी नायक को पुरस्कृत किया गया। संचालन रेखा पुजारी ने किया जबकि सुधा पारीक ने आभार व्यक्त किया।
