*भगवान शिव की आराधना से सभी कष्टों का निवारण व अतुल सुख की प्राप्ति होती है – डॉ स्वामी मुक्तानंद पुरी महाराज*
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। यहां शंकुतला वाटिका में लक्षमनगढ नागरिक परिषद की ओर से आयोजित की जा रही श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की अपार उपस्थित के दौरान हर हर महादेव के जयघोष से शंकुतला वाटिका का कथा स्थल गुंज उठा। कथा स्थल पर सोमवार को एक दर्जन से अधिक संतों का समागम हुआ।व्यासपीठ पर विराजमान होकर सुप्रसिद्ध कथावाचक शिव उपासक डॉ स्वामी मुक्तानंद पुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा अर्चना व आराधना करने वाले को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है तथा कोई भी कष्ट नहीं हो सकता। महाराजश्री ने बताया कि भगवान शिव की आराधना करने वालों को अतुल सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि कथा सुनने व संतों के आगमन से भगवान प्रसन्न होते हैं । कथावाचक डॉ स्वामी पुरी महाराज ने कथा में द्वादश ज्योतिर्लिंगों, नंदी व भगवान विष्णु की शिव भक्ति के बारे में भी विस्तार से बताते हुए कहा कि नंदी शिव के द्वारपाल और भक्त हैं। उनका चरित्र हमें शरीर के दोषों को छोड़कर आत्मा पर ध्यान केंद्रित करने और पवित्र जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन और पूजा से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और उन्हें आत्मिक शांति व मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि विष्णु भगवान ने स्वयं कई बार शिव की भक्ति की है । उन्होंने कहा कि शिव पुराण सिखाता है कि सगुण रूप निर्गुण ब्रह्म तक पहुंचने का माध्यम है। कथा के चौथे दिन सोमवार को श्री श्रद्धा नाथजी महाराज के आश्रम लक्षमनगढ के युवा संत प्रकाश नाथ महाराज, श्री रघुनाथ जी के मंदिर के महंत अशोक दास महाराज, श्री विजय रघुनाथ मंदिर विदावत जी के मंदिर के महंत दिलीप दास महाराज,शिवमठ धाम आश्रम गाडोदा के पीठाधीश्वर महावीर जति महाराज, पालवास आश्रम के विक्रम नाथ महाराज, भोजासर बडा आश्रम के शिवराज जति महाराज, कृष्ण नंद महाराज, मीरण आश्रम के मुक्तिनाथ महाराज,खासोली आश्रम के नवरत्न गिरी महाराज गुलरधाम के कानपुरी महाराज, पचेरी धाम से राज राजेश्वरी बाई सा महाराज,पुष्पेन्द्र शुक्ल महाराज, ओमजति महाराज, मोहदास महाराज , कृष्णा किशोरी फतेहपुर,परिषद की केन्द्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक चुडीवाला, सचिव संदीप तोदी, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र सांगानेरिया, विमल जसरासिया, सुरेंद्र चमड़िया, विजय जालान, प्रवीण वर्मा, अनिल मुरारका,लक्षमनगढ नागरिक परिषद के अध्यक्ष विष्णु भूत सचिव निशांत गोयनका संरक्षक राजकुमार पारीक, ललित भूत,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती विनीता पुजारी सचिव सोनू सोमानी, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनिल बुबना, सुशील जाजोदिया, संदीप बजाज, अनिल सोमानी, लक्ष्मीकांत चुडीवाला, अनिल मिश्रा, सतीश पाटोदा,वर्षा भूत, गीता जोशी,निशा तोलानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद थे।

W88nhacai? Alright, alright, let’s hope this is the lucky spot. Gonna try my hand at some games and see what happens. Hoping for big wins! Get lucky with w88nhacai!