रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में सोमवार को बिग बैश लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन रायसर तालाब पर किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि डेलीगेट ऋषिराज यादव, अजय शर्मा, छोटू यादव, ओमप्रकाश बागोरिया एवं वीरेंद्र यादव नेमी सिंह सुरेंदर यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ मैच खेलने का आह्वान किया। इस क्रिकेट लीग में कुल 22 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मीणा क्लब और गूगल कोटा के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें गूगलकोटा टीम ने विजय हासिल की। वहीं एक अन्य मुकाबले में जालावास और सिरयानी की टीमों के बीच मैच हुआ, जिसमें जालावास टीम विजेता रही। क्रिकेट लीग के आयोजक प्रदीप यादव, तरुण प्रजापत, अर्जुन, बादल, गौरव, विकास, रोहित प्रजापत, जतिन कटोड़ा एवं ग्रामवासियों के सहयोग से इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। मैचों के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Alright gamers, gave play.hit 8.club a spin. Honestly, the graphics are pretty slick! Gameplay is smooth too, worth checking out for a few rounds if you’re bored. Head over to play.hit 8.club