भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा लक्षमनगढ की ओर से राजकीय सेवा कार्य सफलतापूर्वक करने पर सेवानिवृत्त हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारण की नाऊ के शिक्षक भंवर सिंह झुरिया का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर व प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला संघर्ष समिति के संयोजक रामावतार फगेडिया, अध्यक्ष महेश कुमार गढ़वाल पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह डोटासरा, सुरेंद्र सिंह पूनिया, मंत्री दिनेश बगड़िया, सदस्य ओमप्रकाश सर्वा, संदीप जांगिड़ आदि मौजूद थे।
