चित्रकला, कीर्तन और प्रश्नोत्तरी का आयोजन; MRS प्रनामी स्कूल के जिमनास्टिक प्रदर्शन ने मोहा मन
भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा।
चिड़ावा में चल रहे 22वें श्री जगन्नाथ ब्रह्मोत्सव रथयात्रा के तीन दिवसीय उत्सव के दौरान बुधवार को बच्चों की प्रतिभा और कला कौशल को समर्पित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह के सत्र में स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पीसीपी स्कूल की अनिशा ने प्रथम स्थान, सेंट विवेकानंद स्कूल की दिव्यांशी ने द्वितीय स्थान और डीवीएम स्कूल की जिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद, ऋषिकेश से पधारे संतों और महाराज के द्वारा बच्चों के साथ कीर्तन का मधुर आयोजन किया गया और फिर हवन किया गया। शाम के सत्र में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों से भगवान जगन्नाथ जी से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और अपने ज्ञान का परिचय दिया।
इसके उपरांत, एम आर एस प्रनामी स्कूल, चिड़ावा के विद्यार्थियों द्वारा जिमनास्टिक का शानदार प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने आग के गोले में से कूदना, पिरामिड बनाना, फॉरवर्ड रोल, रोल इन द बॉक्स जैसे रोमांचक करतब दिखाए, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का समापन बच्चों की डांस प्रतियोगिता के साथ हुआ। अंत में, सभी अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण विनय और प्रेम केडिया ने अपनी धर्मपत्नियों के साथ बच्चों को प्रदान किए। इस अवसर पर नरेश-कुसुम शर्मा, गुंजन, कुसुम, शकुंतला, सानिया, सपना, उन्नति, निकिता, शीतल, प्रतिभा, कोशु, सुशीला, मुन्नी बाई, आदित्य, सुरेश झुंझुनूं वाला, पीयूष, पूजीत, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया, झण्डीप्रसाद हिम्मतरामका, सुरेंद्र पारिक, मनोहर लाल जांगिड़, अनिल दाधीच, अरविंद दाधीच, लेफ्टिनेंट आर डी शर्मा, सत्यनारायण चौधरी, सांवरमल उदयपुरिया, राकेश शर्मा सूरजगढ़, सुशील शर्मा, निवास वर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
