भीम प्रज्ञा न्यूज़.पलसाना। श्री श्याम धर्मशाला मंडा में जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को कंबल वितरण किए गए। श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री राजराजेश्वरानंद गिरि महाराज पंचचाम जूना अखाड़ा बद्रीश्रम हिमालय क्षेत्र के पावन सानिध्य में शुरू हुए कंबल वितरण कार्यक्रम में 150 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चांदमल बिंडल रहे, इस दौरान आए हुए अतिथियों का श्री श्याम भक्त मंडल की ओर से श्याम दुपट्टा देकर शानदार सम्मान किया गया। महाराज श्री ने कवि की दो पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए कहां की जननी जणे तो भक्त जण के दाता के सूर… भामाशाह द्वारा किया गया यह पुनीत कार्य कलयुग में सराहनीय है, इस दौरान इन्होंने संचालित श्री श्याम गौशाला का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। कहा की गौ माता की सेवा करने से शरीर की संपूर्ण बीमारियां दूर होती है साथ ही अगर गौ माता को भोग लग जाता है, तो संपूर्ण देवी देवताओं को स्वत: ही भोग लग जाता है। कंबल वितरण कार्यक्रम के साथ ही पौष बड़ा महोत्सव का भी विधिवत रूप से आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंद लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर अध्यक्ष सीताराम गोयल, मंत्री शंभूदयाल मोदी, बृजमोहन मित्तल, अशोक खेतान, अशोक बजाज, राजू मोदी, विजय खिरोड़ वाले, अशोक मोदी, गोपाल मोदी, नटवर कुमावत, जितेंद्र सैनी, सज्जन, बनवारी लाल, सुरजाराम बाजडोलिया, शंकर लाल देवंदा सहित ग्रामीण जन नागरिक व महिला पुरुष मौजूद थे।
