भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। संतों के सानिध्य व नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल के मुख्य आतिथ्य में नवलगढ़ के मोहब्बतसर,चेलासी में धर्मा गौशाला का शुभारंभ समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर भामाशाहों ने गौशाला के लिए आर्थिक सहयोग व निर्माण कार्य की घोषणा की ।
क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह जाखल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम में गौशाला निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन कर चारा भंडारण के लिए भवन की नींव रखी गई। समारोह में प्रकाशनारायण महाराज, चंद्रमादास महाराज, सुंदरनाथ महाराज, शैलेंद्र मुनि महाराज ,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, पन्नालाल सैनी मंचस्थ अतिथि थे मंचस्थ रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक जाखल ने संतों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया जबकि गौशाला समिति व ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग व निर्माण कार्य की घोषणाएं कीं। जयपुर निवासी अशोक शाह ,कारी के ताराचन्द दूत ने कमरे का निर्माण ,नुआ निवासी सम्पत जांगिड़ ने 2 लाख 51 हजार रुपये, बिरोल के महेश कड़वाल ने 51हजार रुपए व राजू कोलसिया ने 51हजार रुपए, दादिया के विजय मातवा ने 51हजार रुपए ,पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंगोदिया, सुनील पूनिया व अरविंद पुनिया ने संयुक्त रूप से 51 हजार रुपए ,एडवोकेट बाबूलाल वर्मा ने 75 हजार रुपये की ईंटें, सर्वेश धरनीधरका ने मुख्य गेट, एक टिन शेड व एक कमरे , तथा चारा भंडारण निर्माण,लोसल के रामवतार एवं राजकुमार सोनी ने बड़े टिन शेड की घोषणा की । जबकि चारे की व्यवस्था के लिए ओमप्रकाश कानसुजिया, अमर सिंह फौजी व अजय कटेवा न चारागाह विकसित करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में महावीर ढाका फौजी पुत्र जगदीश ढाका ने टीन शेड , निवास सैनी जांगीड़ अस्पताल के पास ने तीन वाटर कूलर ,मंजीत सुण्डा पुत्र रामदेव सुण्डा ने गौशाला कि नींव में चांदी का नारियल, पांच सीमेंट की तीन सीटर कुर्सियां गौशाला में बड़ा मुख्य गेट की घोषणा की जबकि धौलू डम्फर वाले ने गौशाला में नव निर्माण के लिए बजरी का डंफर का सहयोग करने,दिलीप सैनी एमआरएफ टायरवाले ने 15 हजार रुपए नगद एक एम्बुलेंस के लिए टायर का जोड़ा भेट किया, इसके अतिरिक्त विनय पोद्दार, राजू जाखल, सतपाल कैरू, ओमप्रकाश बुगालिया, विद्याधर पुनिया आदि ने ग्यारह -ग्यारह हजार रूपये नकद सहयोग दिया ।मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह जाखल ने अपने संबोधन में कहा कि जिस धरा पर गाय की सेवा होती है वहां सुख- समृद्धि का वास होता है। उन्होंने गौ सेवा के प्रति समर्पित टिंकू सिंगोदिया का शॉल ओढ़ाकर विशेष सम्मान किया। सिंगोदिया ने बताया कि विधायक के सहयोग से अब तक 800 सौ फीट बाउंड्री व मिट्टी भराव का कार्य हो चुका है। विधायक ने कार्यक्रम में 970 फीट अतिरिक्त बाउंड्री वॉल, एक ट्यूबवेल और एक बड़ी पानी की टंकी बनवाने की नई घोषणा की।समारोह के अंत में अतिथियों ने गौशाला परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया जिसमें पौधारोपण की जिम्मेदारी वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू के द्वारा ली गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद सैनी ने किया। समिति के सदस्यों ने सभी भामाशाहों और अतिथियों का आभार प्रकट किया।
