रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरोड़ में गुरुवार को संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों के लिए गर्मजोशी भरा सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर और स्टेशनरी किट उपलब्ध करवाई गई, जिसकी कुल लागत लगभग ₹2.50 लाख रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. शानू यादव, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य रमेश मेहता ने की। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का सफेद साफा, स्मृति चिह्न, शाल ओढ़ाकर और पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम यादव, पूर्व सरपंच अशोक यादव (गूंती), पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम, महिपाल यादव (UCCO बहरोड़), महेंद्र शर्मा (SMC अध्यक्ष), कुलदीप यादव (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष), ऋषि शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल यादव, प्रधानाचार्य सुनीता यादव, विकास समिति सदस्य एवं अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. शानू यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन उप-प्रधानाचार्य मीना कुमारी यादव ने किया।
