*छात्रावास की योजना, निर्माण कार्य व व्यवस्था से प्रभावित होकर सहयोग का दिया आश्वासन*
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर सेठों की कोठी से बैरास जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास लक्षमनगढ का अवलोकन करने फतेहपुर शेखावाटी के समाजसेवी प्रोपर्टी कारोबारी सुमेर सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने छात्रावास की योजना, निर्माण कार्य, लाइब्रेरी, विधार्थियों की आवासीय व्यवस्थाओं का अवलोकन कर विधार्थियों से रुबरु हुए तथा छात्रावास की समुचित व्यवस्था से प्रभावित होकर हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल का निर्माण समिति की ओर से मोतियों की माला,छात्रावास का दुपट्टा,साफा पहनाकर व छात्रावास का प्रतिक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। प्रतिनिधि मंडल में सैनी के साथ फतेहपुर के सज्जन कुमार सैनी, कुणाल सैनी भी साथ थे जिनका समिति की ओर से स्वागत किया गया।इस अवसर पर समिति के संरक्षक अनिल कुमार बागड़ी, संयोजक सज्जन कुमार सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नथमल सैनी मावलियों की ढाणी, महामंत्री महेंद्र कुमार माली, प्रवक्ता मनोज कुमार राकसिया, महावीर जाजम, भूमि प्रदाता विनोद कुमार गौड़,दीपक कटारिया, बाबूलाल सैनी राकेश गौड़ सहित पदाधिकारी सदस्य व विधार्थी मौजूद थे।

For all the iOS users out there, g666ios claims to have a good mobile experience. I’m primarily on Android but might test it out. Link for those interested: g666ios