भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व लक्षमनगढ विधायक पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति लक्षमनगढ के अध्यक्ष रामावतार सिंगोदिया के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करने सोमवार को उनके निज निवास पहुंचे। जहां डोटासरा ने सिंगोदिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने सिंगोदिया को सेवा के लिए समर्पित बताया। इस अवसर पर पीसीसी सचिव दिनेश कस्वां युवा नेता मनोज राकसिया, फतेहपुर के मोतीलाल पापटाण, रामावतार कटारिया, ओमप्रकाश कम्मा भी मौजूद थे।
