भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलूना के विद्यार्थियों ने बुधवार को पालड़ीवाला वोकेशनल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट एवं पालड़ीवाला इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षिक भ्रमण में कक्षा 9वीं से 11वीं तक के कुल 64 विद्यार्थी जिसमें 38 छात्राएँ एवं 26 छात्र शामिल रहें विद्यालय की ओर से सरिता वोकेशनल इंचार्ज, कविता एवं वरिष्ठ व्याख्याता धर्मेश उपस्थित रहें। जबकि पालड़ीवाला एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सोसाइटी की ओर से संस्थान के प्राचार्य राकेश मालवीय, सेठ मदन लाला पालड़ीवाला संस्थान के प्रतिनिधि डॉ. गोपा कुमार एवं संस्थान के स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण, उपलब्ध पाठ्यक्रमों, आधुनिक सुविधाओं तथा रोजगारोन्मुखी कौशल विकास के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण गतिविधियों को उत्साहपूर्वक देखा और भविष्य की कैरियर संभावनाओं को लेकर जिज्ञासा व्यक्त की।

Downloaded the crashercasinoapk the other day. Easy to install, pretty straightforward. The games are okay, not groundbreaking but fun enough for a bit. Check it out for yourself here: crashercasinoapk