रजत विजय रंगा,
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। बजरंगबली बॉक्सिंग अकैडमी टोहाना के बॉक्सरो ने सांसद खेल महोत्सव के तहत विधानसभा स्तर के बॉक्सिंग खेल मुकाबलाओं में 13 गोल्ड मेडल हासिल किये और ऐतिहासिक जीत हासिल की और जिला फतेहाबाद में अपना झंडा गाड़ दिया। जानकारी देते हुए बजरंगबली बॉक्सिंग अकैडमी टोहाना के संचालक विनय वर्मा और बॉक्सिंग कोच महेश कुमार डांगरा ने बताया कि अब 13 दिसम्बर को फतेहाबाद में सभी विजेता बॉक्सर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में भाग लेंगे। जिसमे लड़कों में सचिन कुमार, अवनीत, गुरप्रीत, पारस, कुणाल, कौशल, नवदीप, सौरभ, नीरज, वहीं लड़कियों में मानवी, मनप्रीत, पिंकी, और चांदनी इन सभी बच्चों का सिलेक्शन हुआ। वही इस जीत पर अकादमी में खुशी का माहौल है वही सभी बॉक्सरों ने इस जीत का श्रेय अपने कोच महेश कुमार डांगरा को दिया। इस मौके पर बॉक्सिंग के पितामह रणधीर सिंह , पूर्व बॉक्सिंग कोच रणवीर सिंह, बजरंग मॉडल स्कूल संचालक विनय वर्मा, प्रिंसिपल अंजू वर्मा, बॉक्सिंग कोच जरनैल सिंह समैन,बॉक्सिंग कोच रीतु रंगा, बॉक्सिंग कोच आशीष कुमार,बॉक्सिंग कोच ज्योति वर्मा ,टोहाना बॉक्सिंग कोच राहुल संदीप बिश्नोई ठरवा, राकेश भाकर ,भी ने बच्चों को इस जीत पर बधाई दी ।
