भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। द इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद के अंतर्गत अजमेर चैप्टर के चेयरमैन पद पर सीएस सुनील शर्मा के निर्वाचित होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से जिला प्रभारी राधेश्याम सुखाडिया एवं तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा की अगुवाई में सीएस सुनील शर्मा का दुपट्टा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। वहीं ब्रह्म चैतन्य संस्थान की ओर से अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र के नेतृत्व में मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान अनिल सेन, प्रशांत पांडे एवं सुभाष पेंटर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने सीएस सुनील शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अजमेर चैप्टर की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।
