सरकार जल्द कर सकती है मनोनयन, 10 से अधिक नियुक्तियों की संभावना
भीम प्रज्ञा न्यूज़ सीकर।
राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही विभिन्न नगरीय निकायों और प्राधिकरणों में मनोनयन किए जाने की अटकलों के बीच सीकर शहरी सुधार प्राधिकरण (यूआईटी) के अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इस पद के लिए श्रीमाधोपुर के अशोक पारीक की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि सरकार अपने विश्वासपात्र और संगठनात्मक रूप से सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने की तैयारी में है। इसी क्रम में यूआईटी सीकर सहित प्रदेश भर में 10 से अधिक मनोनयन पदों पर नियुक्तियां किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
अशोक पारीक लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े रहे हैं। जिला उपभोक्ता अपराधीकरण के सदस्य सहित स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता, प्रशासनिक समझ और विकास संबंधी मुद्दों पर स्पष्ट दृष्टिकोण को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। यदि उनकी नियुक्ति होती है, तो सीकर शहर के नियोजित विकास, आवासीय योजनाओं, आधारभूत ढांचे और शहरी सुविधाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि सरकार मनोनयन प्रक्रिया के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए अनुभवी चेहरों को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में सीकर यूआईटी अध्यक्ष पद पर जल्द ही निर्णय आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
अब सभी की निगाहें राज्य सरकार के आधिकारिक निर्णय पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि सीकर के शहरी विकास की कमान किसके हाथों सौंपी जाती है।


Bet20plays – never heard of it, but I gave it a try. UI is good, easy to use. Games are okay, nothing groundbreaking though. Give it a whirl if you’re bored! Find it at: bet20plays