महर्षि बालीनाथ जयंती पर हुआ सामाजिक एकता और शिक्षा का संदेश
भीम प्रजा न्यूज़@राकेश कुमार बैरवा इंदरगढ़ (बूंदी)।
ग्राम सुंदर नगर (इंदरगढ़) में महर्षि बालीनाथ जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रगतिशील युवा कमेटी के तत्वावधान में बैरवा दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशवराय पाटन विधायक सी.एल. प्रेमी बैरवा रहे, जबकि अध्यक्षता बद्रीलाल बैरवा (जिलाध्यक्ष, बैरवा समाज विकास समिति बूंदी) ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुखदेव बैरवा (महामंत्री, बैरवा समाज विकास समिति बूंदी), प्रेम शंकर बैरवा (महासचिव, प्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी जयपुर), जयकुमार बैरवा (जिलाध्यक्ष युवा महासभा बूंदी), बाबूलाल तिलकर (बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एम्बेसडर), हेमंत बैरवा (युवा नेता, देई), लक्ष्मण बैरवा देवपुरा (पूर्व जिलाध्यक्ष भीम आर्मी), लक्ष्मण बैरवा (ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हिंडोली) एवं विनोद बैरवा (अध्यक्ष युवा महासभा) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में निकिता बैरवा, अंजलि बैरवा, राकेश बैरवा, नंदिनी बैरवा, कृष्णा बैरवा, अंकित बैरवा, मीनाक्षी एवं अवनी प्रमुख रहे।
वक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिक्षा ही जीवन का आधार है और शिक्षा के माध्यम से ही समाज एवं राष्ट्र की उन्नति संभव है।” उन्होंने युवाओं से नशामुक्त, शिक्षित और संगठित समाज निर्माण का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रामेश्वर अखंड (ब्लॉक अध्यक्ष, बैरवा विकास समिति इंदरगढ़), गणेश बैरवा (सवाई माधोपुर), महेंद्र बैरवा (सवाई माधोपुर), कैलाशचंद सिसोदिया, भेरूलाल, विनोद बैरवा (युवा नेता, सवाई माधोपुर), मुरारीलाल बैरवा, राजेंद्र कुमार बैरवा, पप्पूलाल जलवानिया, अनिल कुमार बैरवा, एडवोकेट विनोद बैरवा, किसनगोपाल बैरवा, हजारीलाल, विष्णु प्रसाद (लाखेरी) एवं श्यामा बाई सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमेटी सदस्य आशाराम बैरवा, मनोज बैरवा, विमल बैरवा, दीपक बैरवा, जीतू बैरवा, कमलेश बैरवा, भोलूराम बैरवा, घनश्याम बैरवा, भेरू प्रकाश बैरवा, अजय बैरवा, अनिल बैरवा, राजकुमार, सुमित, राकेश, गिर्राज, महावीर, शंकर एवं अंकित बैरवा का सराहनीय योगदान रहा।

Slot Ouro! Uma verdadeira mina de ouro. Tantas opções de slots que fico horas jogando. Gráficos incríveis e boa jogabilidade slot ouro.