देश-विदेश के श्रद्धालु भी लेते हैं चुनरी यात्रा में भाग
सरोज के सानिध्य में लगाई गई बूटियां
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी l
कस्बे के वार्ड नंबर 21 में सुनारों के गटे के पास मंडावा वाले भवन पर मंगलवार को महिलाओं ने मां शाकंभरी की चुनरी की मंगल गीत गाकर बूटियां लगाई l मां शाकंभरी की प्रतिमा रखकर दीप प्रज्वलित कर महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ नाचते गाते हुए माता की चुनरी सजाई l चुनरी यात्रा के संयोजक मूलचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मां शाकंभरी की चुनरी के बूटियां लगाने का कार्य शेखावाटी के अलावा देश-विदेश में भी जोर शोर से चल रहा है l 3 जनवरी को जमात स्थित गणपति मैरिज गार्डन से गाजे बाजे के साथ मां शाकंभरी की विशाल पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी जिसकी तैयारीयां को अंतिम रूप दिया जा रहा है l कस्बे में मंगलवार को सरोज शाह के नेतृत्व में अंकिता मोदी, रेखा मंडावा वाले ,सुनीता खैराड़ी, ललिता अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, निर्मला शाह, शारदा खेराडी, सरोज शाह ,कृष्णा शर्मा, संतोष अग्रवाल सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही l

5hbetcom is fire! Been playin’ here for a minute now. They have all the games I want, plus some I’ve never seen before. Give it a shot and see what you think, you might like it. It’s here: 5hbetcom