भीम प्रज्ञा न्यूज.चौमूं।
भारतीय दलित साहित्य अकादमी जिला शाखा बारां के अटरू में स्थित खेड़लीगंज एक निजी रिसोर्ट में रविवार को 17वां शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में अकादमी के प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर स्वामी आत्माराम उपाध्याय, पंचायत समिति अटरू प्रधान वंदना नागर, अकादमी के राष्ट्रीय सचिव व सरपंच संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक कृष्ण मुरारी दिलावर, अकादमी की सिक्किम एंड वेस्ट बंगाल कॉर्डिनेटर शांति सुंदास, लॉर्ड बुद्ध संस्थान यूपी की अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरी डोगर, अकादमी के प्रदेश महामंत्री भोमाराम बॉस, सामाजिक एकता मंच के अध्यक्ष इस्लाम मलिक, नगरपालिका कार्यवाहक ईओ व नायब तहसीलदार योगेंद्र कुमार त्रिवेदी, अकादमी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष हेमलता कासौटिया, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित व अकादमी के राष्ट्रीय सचिव बाबूलाल निर्मल, प्रदेश कॉर्डिनेटर संजय मेघवाल, कोटा संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीलाल धाकड़, अकादमी बारा के जिला प्रवक्ता भूपेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिरोहिया, तहसील अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक दुर्गाशंकर नायक ने समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए चौमूं तहसील के ग्राम टांकरड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर डॉ. अंबेडकर राजस्थान सेवा सम्मान-2025 से नवाजा गया।
आपको बता दें कि हरसोलिया समाजसेवा के रूप राष्ट्रीय स्तर पर “मदर टैरेसा समर्पण समाज गौरव-2025 अवार्ड”, “डॉ. अंबेडकर सेवा श्री सम्मान”, “अंबेडकर रत्न सम्मान”, “पत्रकार एवं सामाजिक सेवा सम्मान”, “उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान”, “पत्रकार सम्मान”, “भामाशाह सम्मान”, “राष्ट्रीय हित ब्रांड एंबेसडर सम्मान” सहित अनेक संस्थाओं से सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

i9bet015. Seems like they’re targeting a specific audience. I’ll swing by and observe… is there any reason to actually BET? i9bet015