विधायक राजेंद्र भांबू ने किया
उदावास, कुलोद कलां व पुरोहितों की ढाणी में शिलान्यास-लोकार्पण,
जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं।
राजस्थान सरकार के सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को विधायक राजेन्द्र भांबू के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत उदावास, कुलोद कलां एवं पुरोहितों की ढाणी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। जनसुनवाई में विधायक राजेन्द्र भांबू ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सुशासन के माध्यम से गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में सुशासन पखवाड़ा के विधानसभा प्रभारी रतन सिंह, संयोजक मुकेश पातुसरी, बाबूलाल माहिच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि “बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान – नव उत्थान, नई पहचान” के संकल्प के साथ राज्य सरकार निरंतर विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
