मनोज खंडेलवाल
भीम प्रज्ञा न्यूज़.दौसा।
राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को निकली सुशासन रथ यात्रा ने ग्रामीण अंचल में विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया। यात्रा की शुरुआत ग्राम पंचायत पालनहेड़ा से हुई, जो औंड मीणा, खानपुर, तालचिडी, ढंड, शीशवाड़ा और समसपुर होते हुए आगे बढ़ी। हर गांव में खेड़ला मंडल अध्यक्ष राजबहादुर गुर्जर तथा बिजेंद्र सांथा, मुकेश और रवि पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ का गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव–गांव दिखी भागीदारी ने यह साफ कर दिया कि सरकार के दो साल के कामकाज को लेकर ग्रामीण समाज में भरोसा मजबूत हुआ है। यात्रा के दौरान जिला प्रकोष्ठ सहसंयोजक सुधा गुप्ता, सुशासन यात्रा विधानसभा संयोजक मिश्री देवी, सहसंयोजक योगेश शास्त्री, मंडल अध्यक्ष राजबहादुर गुर्जर, राहुल देशवाल, पप्पू समसपुर, सुरेश सैनी, दिनेश डॉक्टर, भगवानसहाय तिवाड़ी, मोनू सरपंच, देवराज डालचंद सैन, वंदना जैन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संयोजकों ने सरल ग्रामीण भाषा में सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों को रखते हुए बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों के जरिए शासन को आमजन के और करीब लाया गया है। इसके बाद सुशासन रथ यात्रा ग्राम पंचायत नाहिडा और साहिडा सलेमपुर पहुंची, जहां स्थानीय प्रशासकों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। सलेमपुर थाना परिसर में यात्रा के ठहराव के दौरान विधानसभा सहसंयोजक योगेश शास्त्री ने कहा कि भजनलाल सरकार ने दो वर्षों में अपने लक्ष्यों का बड़ा हिस्सा धरातल पर उतार दिया है और शेष कार्यों को भी समयबद्ध ढंग से पूरा कर विकसित राजस्थान का संकल्प साकार किया जाएगा। वहीं विधानसभा संयोजक मिश्री देवी ने महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है, जिससे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त राजस्थान की नींव मजबूत हो रही है। सुशासन रथ यात्रा ने गांव–गांव यह संदेश दिया कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जमीन पर काम कर रही है, और यही भरोसा ग्रामीण जनता की भागीदारी में साफ नजर आया।

Alright, so I checked out 337jilicomlogin. Quick signup, easy to navigate. Seems legit. Worth a shot if you’re looking for something new! Check it out here: 337jilicomlogin