भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। गनेडी स्थित शहीद सुखदेव सिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय , महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कृपाराम ढाणी निवासी मुकेश कुमार नोपाराम भँवरिया ने दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की गई । यह जानकारी देते हुए राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत नेछवा के अध्यक्ष अशोक कस्वां ने बताया कि इस सराहनीय कार्य के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमन भड़िया के द्वारा आभार व्यक्त किया गया । इस कार्य के लिए प्रेरित करने वाले संगठन के पूर्व अध्यक्ष झाबर मल का भी विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ त्रिलोका राम ,प्रियंका, भागोती, महेंद्र, रेखा, भजनलाल, राधा आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।
