भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। शहीद नोपाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूमा बड़ा में पीईईओ रजनी शर्मा की अध्यक्षता में खीचड़ परिवार की ओर से स्वेटर वितरण किया गया। इस अवसर पर उप सरपंच मूली देवी खीचड़ एवं भामाशाह मंजू खीचड़ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही। पीईईओ रजनी शर्मा ने स्वेटर वितरण करने वाले खीचड़ परिवार के पुनीत कार्य की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के पुनीत कार्य करते रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन मनफूल बगड़िया ने किया। इस अवसर पर रमेश प्रजापत, बबीता कुमारी, रामचंद्र शर्मा, विकास पिलानिया, किरण जाट, हरदयाल सुंडा, इंदुबाला, राजेंद्र सैन, डॉक्टर सुनील मील, ममता कुमावत, ईशान खीचड़, राजपाल महला एवं अर्जुन सिंह सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Ok, I tried sv66514y. It did the job. I would say it’s functional and straightforward. Maybe not the flashiest, but it gets the job done. Check it out: sv66514y