भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। ए पी एस चिड़ावा के प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करके गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीते। विद्यालय के छात्र वासुसोमरा एवं छात्रा वर्षा मान ने गोल्ड मेडल एवं छात्रा रितिका एवं सोनिका सोमरा ने सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय तथा अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। इस खुशी के अवसर पर संस्था चेयरमैन डॉ. पायल ने सोमवार को विद्यालय प्रांगण में सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आज के सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य डॉक्टर जी सी शर्मा, परिवहन अधिकारी शमशाद खान, अंतरराष्ट्रीय तवाईकोंडो कोच राकेश सैनी, पीटीआई अंकित चौधरी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।

Feeling lucky after trying 777tiger6! A few decent wins. The graphics are alright, and the site’s easy to use. Give it a whirl at 777tiger6!