भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़।हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र के राठीखेड़ा गांव में किसानों की महापंचायत के दौरान पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठी चार्ज की घटना पर कड़ा एतराज करते हुए जय किसान आन्दोलन की राजस्थान राज्य इकाई ने विरोध जताया है | जारी प्रेस बयान में बताया कि कलेक्ट्रेट के सामने स्थित जय किसान आंदोलन के सीकर जिला कैम्प कार्यालय पर आयोजित मीटिंंग में इस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निन्दा की गई | वक्ताओं ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले के राठी खेड़ा गांंव में निर्माणाधीन एथेनॉल प्लांट के खिलाफ गत 15 महीनों से क्षेत्र के किसान शांतिपूर्वक आन्दोलन कर राज्य सरकार व प्रशासन को अपना विरोध दर्ज करवा रहे थे ।लेकिन किसानों की जायज मांगों पर कोई उचित कार्रवाई न किए जाने पर किसानों द्वारा बुुधवार को महापंचायत आयोजित की गई थी । महापंचायत में शामिल किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग करना घोर निंदनीय है । सरकार व पुलिस की यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है ।वक्ताओं ने कहा कि राठी खेड़ा में लगाए जा रहे इस प्लांट के कारण क्षेत्र का पर्यावरण व परिस्थिति की बिगड़ने का खतरा होने और किसानों की आजीविका पर संकट को लेकर किसान यह आंदोलन कर रहे हैं | इसलिए इस प्रस्तावित प्लांट का निर्माण तुरंत प्रभाव से रोका जाए, पुलिस लाठीचार्ज की जांच कर दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए । अन्यथा संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े सभी किसान संगठन व सामाजिक संगठन एकजुट होकर किसानों के हित में आर पार की लड़ाई में उतरेंगे ।मीटिंंग में जय किसान आन्दोलन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश यादव, प्रदेश महासचिव हरिराम मील, सदस्य नेताजी गिरधारी लाल रणवा, दिनेश सिंह जाखड़, श्रवणलाल हरितवाल, जगदीश बुरडक, जसबीर सिंह चौधरी, लालचंद मेव, मो. शकील खत्री, बी.एल. शर्मा मैलासी आदि मौजूद रहे ।
