विजय रंगा (ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.चंडीगढ़। प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। कई जिलों में सुबह विजिबिलिटी 5 से लेकर 10 मीटर तक ही रही। इसी वजह से फरीदाबाद, नूंह, सोनीपत, हिसार और सिरसा में हादसे हुए, जिनमें सीआईएसएफ इंस्पेक्टर, लेडी एएसआई सहित 5 लोगों की मोत हो गई। पहला हादसा फरीदाबाद में हुआ, जिसमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास तेज स्पीड फोर्ड एंडेवर कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई । हादसे में कार ड्राइवर सहित 2 की मौत हो गई। फरीदाबाद में ही दूसरे हादसे में तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई ।दूसरा हादसे में नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव रनियाला के समीप 8 वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें सीआईएसएफ इंस्पेक्टर सहित दो लोगों की मौत हो गई। नूंह में ही चंडीगढ़ जा रही बस सुबह करीब 6 बजे गांव घासेड़ा के पास हादसे का शिकार हो गई, जिसमें कई लोगों को चोटें आई।तीसरे हादसा सोनीपत में गोहाना के पास जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे पर हुआ । इसमें जींद में तैनात सोनीपत की लेडी एएसआई की मौत हो गई। इसके अलावा हिसार में भी एनएच 9 पर कार डंपर में घुस गई। सिरसा जिले के गांव पंजुआना के पास कोहरे के कारण हरियाणा रोडवेज, फतेहाबाद पुलिस की गाड़ी, ट्रेक्टर ट्राली सहित 5-6 वाहन टकराए। उधर, कोहरे के कारण होने वाले हादसों को देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है। गाइडलाइन जारी करते हुए सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इसका आवश्यक रूप से पालन करें। गाइडलाइन में लिखा है कि मौसम की जानकारी को लेकर लोगों को लगातार अपडेट लेते रहना चाहिए।

Yo, Betsporting is legit! Been using it for a while now, and their odds are pretty decent. Plus, the site’s easy to navigate. Check it out here: betsporting